South Korea में लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी, आठ शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद आठ शव बरामद किए गए हैं। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी ने पहले बताया था कि 20 शव बरामद किए गए हैं।

किम ने पहले बताया था कि सियोल के दक्षिणी क्षेत्र ह्वासियोंग में फैक्टरी में सोमवार को बचाव अभियान चलाया जा रहा है। किम ने तब बताया था कि 23 लोगों के लापता होने की सूचना है जिनमें चीनी नागरिक भी शामिल हैं। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि आग लगने के समय फैक्टरी में 67 लोग काम कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार