भोपाल में मध्य प्रदेश सचिवालय भवन में लगी आग, सीएम बोले- स्थिति नियंत्रण में

By अंकित सिंह | Mar 09, 2024

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को राज्य सचिवालय की इमारत वल्लभ भवन में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा- घटना की विस्तृत जानकारी जुटायी जाये और मुझे यह भी बताया गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: चुनाव लड़ने भांजी ने शिवराज मामा को भेंट किया पैसों से भरा गुल्लक

भोपाल नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने कहा कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और आगे का काम जारी है। अब तीसरी मंजिल जहां दस्तावेज रखे गए हैं वहां से सिर्फ धुआं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगभग 15 से 20 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सचिवालय परिसर के गेट नंबर 5 और 6 के पास तैनात सफाई कर्मचारियों ने धुआं देखा और अधिकारियों को सतर्क कर दिया।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत