By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2024
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक रेस्तरां में संदिग्ध तौर पर गैस रिसाव से विस्फोट के बाद आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि रेस्तरां के शीशे टूट गए। अधिकारी ने बताया कि आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।