भोपाल के न्यू मार्केट में सब-वे की दुकानों में लगी आग, लगभग 8 दुकानों में हुआ है नुक्सान

By सुयश भट्ट | Feb 14, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में बने सबवे मार्केट में रविवार रात को शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। घटना के समय सबवे पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया था। आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड और पुलिस को समय रहते लग गई। आग बुझाने में फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:उज्जैन में मिला हजार साल पुराना शिव मंदिर का गर्भगृह, पुरातत्व विभाग की जांच जारी 

दरअसल आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। नगर निगम ने आग पर जल्दी काबू करने के लिए एक फोम की फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया था। इससे आग पर घंटेभर में काबू पा लिया गया। आग बुझाने में करीब 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

इसकी जानकारी मिलते ही भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम संजीव श्रीवास्तव व प्रशासनिक अमला भी था। इसी के साथ साथ विधायक पीसी शर्मा और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए थे।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!