दिल्ली में कूड़े के पहाड़ पर लगी आग से शहरवासियों के फेफड़ों में भर रहा है धुआं

By नीरज कुमार दुबे | Mar 29, 2022

वैसे तो दिल्ली भारत की राजधानी है लेकिन यह राजधानी दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है। यमुना मैली है और हवा जहरीली है। सिर्फ सर्दियों में ही दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर नहीं होती बल्कि गर्मियों में भी यही स्थिति रहती है। हर साल दिल्ली में कूड़े के पहाड़ जिसे लोग गाजीपुर में कचरा एकत्र करने वाले स्थान के नाम से जानते हैं, वहां आग लग जाती है और धुआं आसपास फैल जाता है जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। यह कूड़े का पहाड़ दिल्ली पर एक धब्बा है जिसे मिटाने का प्रयास सरकारों की ओर से नहीं किया जाता इसलिए इस साल भी इस पहाड़ पर आग लगी हुई है और आसपास के लोग अपने फेफड़ों में इस प्रदूषित धुएं को भरने के लिए मजबूर हैं। यहां बाइट लग जायेगी।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगी, AAP ने भाजपा और एमसीडी पर साधा निशाना

दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण

हम आपको बता दें कि स्विस फर्म ‘आईक्यूएयर’ द्वारा जारी वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली लगातार चौथे साल 2021 में विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी रही। साल 2021 में इससे एक साल पहले की तुलना में प्रदूषण करीब 15 प्रतिशत बढ़ गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर (96.4 माइक्रोगाम प्रति घन मीटर) है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सुरक्षित सीमा से 20 गुना अधिक है।

‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ के मुताबिक एक समय लंदन और बीजिंग, दिल्ली से कहीं अधिक प्रदूषित शहर थे लेकिन उन्होंने नीतियों के व्यवस्थित एवं समन्वित क्रियान्वयन से वायु गुणवत्ता को बेहतर किया। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में, हमारे पास कई नीतियां एवं एजेंसी हैं। प्रदूषण से जुड़े मामलों के लिए अदालतें हैं और दिल्ली सरकार भी कोशिश कर रही है। लेकिन एयरशेड को ध्यान में रखते हुए बहुत कम कार्य किया गया है। यही कारण है कि जीवाश्म ईंधन के दहन से होने वाला संपूर्ण उत्सर्जन भार नहीं घटा है। बहरहाल, देखना होगा कि गाजीपुर की जो आग है वह कब बुझती है और क्या यह कूड़े का पहाड़ वाकई 2024 तक खत्म हो सकेगा?

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी