Mumbai में व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

मुंबई की छह मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में शनिवार देर रात आग लग गई। नगर निकाय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सांताक्रूज पूर्व के कलीना इलाके में ‘एमजीन चैंबर्स’ की छठी मंजिल पर देर रात करीब 2.30 बजे आग लगी, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग इमारत की छठी मंजिल पर लगी जिसके बाद पुलिस, एंबुलेंस, एक बिजली कंपनी के कर्मचारी और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी

राफेल सौदे पर Akhilesh Yadav का सरकार से तीखा सवाल, पूछा- Make in India का क्या हुआ?

भारत से दोस्ती करना चाहती है बांग्लादेश की नई सरकार, लेकिन बदले में...

AI की दुनिया में भारत का महाशक्ति बनने का प्लान, Global Summit में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज