Andheri में आवासीय इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में 28 मंजिला आवासीय इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। नगर निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अंधेरी (पश्चिम) के ‘फोर बंग्लोज’ इलाके में ‘अदाणी वेस्टर्न हाइट्स’ में रात करीब 11 बजे आग लगी।

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बिजली के तारों और विद्युत उपकरण तक सीमित रही। दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Manu Bhaker Birthday: देश की Golden Girl का जन्मदिन, जानें कैसे बनीं शूटिंग की सनसनी

WSK Super Masters: 11 साल की Atika ने मुश्किल हालात में रचा इतिहास, लहराया भारत का परचम

ISL 2026: ईस्ट बंगाल की धमाकेदार शुरुआत, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराया

Pro League में भारत की लगातार हार से बढ़ी चिंता, विश्व कप से पहले सुधार की जरूरत