देवरिया के बीपीसीएल तेल डिपो परिसर में खड़े टैंकर में लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार की रात की है और आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बैतालपुर के गुदड़ी में स्थित बीपीसीएल के डिपो के समीप पार्किंग में कई खाली टैंकर खड़े थे और रविवार को अवकाश होने के कारण टैंकरों में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं भरा गया था। उसने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे अचानक बैटरी के शार्ट सर्किट से एक टैंकर में आग लग गई और आग केबिन तक पहुंच गई।

सूचना पर दमकल की गाड़ी कुछ देर में पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति