दिल्ली AIIMS ट्रॉमा सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, आठ दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

By अंकित सिंह | Jul 03, 2025

दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार को एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि हमें दोपहर 3:34 बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट और आग लगने की सूचना मिली। हमने आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। दोपहर 3:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। कोई भी घायल नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की पाबंदियों से छूट के बाद भारत में Russian Oil का आयात जारी रहेगा

Karwa Chauth पर 16 श्रृंगार के लिए चुनें ये Bichhiya Design, मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव लुक

Shivraj Singh Chouhan का Rahul Gandhi पर हमला, कहा- चुनाव न जीतने पर विपक्ष फैला रहा झूठ

Delhi High Court का आदेश, Mirzapur The Movie के निर्माता सेना कल्याण कोष में जमा करें 50 हजार रुपये