Maharashtra के बांद्रा के मॉल में लगी भीषण आग, शोरूम जलकर हुआ खाक, घटनास्थल पर पहुंची Fire Brigade की सात गाड़ियां

By रितिका कमठान | Apr 29, 2025

महाराष्ट्र के बांद्रा में स्थित लिंकिंग रोड पर बने लिंकिंग स्क्वायर मॉल के क्रोमा शोरूम में अचानक आग लग गई है। इस आग लगने के कारण क्रोमा के शोरूम जो की एक इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है बहुत नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह चार बजे लगी है। आग लगने की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है जो शोरूम की आग को बुझाने की कोशिश कर रही है। 

बांद्रा के लिंकन रोड पर बनी स्क्वायर मॉल में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की साथ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रहता है कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मॉल में आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल पर एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा हम सुबह 4:00 बजे से घटनास्थल पर है। आग लगने की घटना के बाद आग बढ़ने के पीछे उन्होंने सीधे तौर पर फायर ब्रिगेड को जिम्मेदार ठहराया है। एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि आज फायर ब्रिगेड की लापरवाही के कारण बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में क्रोमा के शोरूम में एक छोटा सा स्पार्क हुआ था। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो उनसे पानी लाने के लिए कहा गया लेकिन उनके पास जरूरी उपकरण नहीं थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के पास जो कारण थे उनका इस्तेमाल करना भी उन्हें नहीं आ रहा था। 

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना पूरी तरह से फायर ब्रिगेड की लापरवाही के कारण बढ़ी है। 

 

एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद 

बांद्रा के मॉल में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है। आई लाइक की क्रोमा शोरूम के अंदर कोई भी इंसान नहीं फंसा है। लेकिन आग लगने की इस घटना के कारण माल की कई शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है।

प्रमुख खबरें

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...

हरियाणा CM Nayab Saini का दावा: Punjab में भी Modi की Double Engine सरकार की चाहत