तमिलनाडु में पटाखे की दुकान पर आग लगने से धमाका, पांच की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

चेन्नई|  तमिलनाडु के कल्लाकुरीचि जिले के शंकरपुरम में पटाखे की एक दुकान में धमाका होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और उतनी ही संख्या में लोग घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की। दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया।

स्टालिन ने इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों प्रति संवेदना जतायी और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ प्रशासन ने पटाखों की बिक्री, इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया


प्रमुख खबरें

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी

Russian aircraft ने दक्षिण कोरिया के Air Defense Zone में भरी उड़ान, द्वीप पर चेतावनी जारी