लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग, 15 लोगों को किया गया रेस्क्यू, दो की हालत गंभीर

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग लग गई है। आग की वजह से 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 15 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। चिंता की बात यह है कि होटल में फंसे अभी भी कई लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे होटल में आग लगी है। होटल हजरतजंग में स्थित है। डीएम के मुताबिक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है। आग की खबर का पता चलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया बचाव कार्य लगातार जारी भी है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के शिक्षा सलाहकार ने कहा- उप्र की शिक्षा प्रणाली को एनईपी के अनुरूप व्यवस्थित किया जाएगा

डीजी फायर अविनाश चंद्र ने बताया कि रूम में पूरा धुंआ है जिसकी वजह से अंदर जाने में दिक्कत हो रही है, खिड़कियों में पिन्स और छड़े लगे हुए हैं जिससे तोड़ने का काम चल रहा है। 2 लोगों को बचाया गया है और अन्य लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी