बांद्रा में MTNL बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2019

मुंबई के बांद्रा स्थित महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से इस इमारत की छत पर करीब 100 लोगों के फंसने की आशंका थी जिसमें से 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव अभियान के लिए दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। 6 वाटर जेट भी मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग के बचावकर्मी की तरफ से आग पर काबू पाने कि कोशिश लगातार जारी है। इमारत से लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह