दक्षिण दिल्ली के रेस्तरां में आग, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2024

दक्षिण दिल्ली के आईएनए बाजार में एक रेस्तरां में सोमवार तड़के आग लगने से छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि आग की लपटों ने पास में स्थित फास्ट फूड की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, रेस्तरां में आग लगने की सूचना तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों के अनुसार, आग से रेस्तरां के अंदर सो रहे छह कर्मचारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि रेस्तरां के पास स्थित फास्ट फूड की दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, दो घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य का सफदरजंग अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है और घटना की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Numerology Tips: मूलांक 8 वाले 30 के बाद बनते हैं करोड़पति, ये है शनि की विशेष कृपा का कारण

युद्ध की तैयारी में लगे युनूस? बांग्लादेश ने तुर्किए से लिया हथियार, भारत अब करेगा तगड़ा इलाज!

Year Ender 2025: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सभी रिकॉर्ड, क्या 2026 में भी कायम रहेगी ये बादशाहत?

10 परमाणु मिसाइल तान दिए, पुतिन के घर पर अटैक के बाद रूस ने उठा लिया बड़ा कदम