नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, भारतीय रेलवे ने जारी किया बयान

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2021

भारतीय रेलवे की तरफ से जारी  जानकारी के अनुसार ताज सुपर फास्ट ट्रेन में आग लगने की खबरे सामने आयी है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि झांसी बाउंड 04062 ताज सुपर फास्ट (एसएफ) एक्सप्रेस के एक वातानुकूलित डिब्बे में शनिवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद मामूली आग लग गई। ताज सुपर फास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6.56 बजे रवाना हुई और यह घटना हरियाणा के असावती रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.40 बजे हुई, जब उसने अपनी यात्रा में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

इसे भी पढ़ें: सूर्यवंशी में अभिनेत्री पायल पाणिग्रही को अभिनय का अवसर 

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, स्टेशन मास्टर द्वारा धुआं देखा गया था और इसलिए ट्रेन को रोक दिया गया था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा, ब्रेक ब्लॉक के जाम होने के कारण धुआं निकल रहा था। हजरत निजामुद्दीन-पलवल सेक्शन के बीच असौटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। आग बुझा दी गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी