हाइजीन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में लगी आग, 55 लाख का सामान जलकर खाक

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2022

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के गोदाम में आगजनी की घटना सामने आई है। जिसमें गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि किसी भी तरह के जान की हानि की कोई घटना नहीं हुई है। आगजनी की घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नंगला तमरू तहसील की है। जहां मैसर्स हाइजीन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की वजह से गोदाम में रखे 40 से 42 टन का रिसाइकेबल माल जलकर खाक हो गया। आगजनी में 55 लाख के माल के नुकसान होने का अंदेशा जताया गया है।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ से मुकाबला करते रहने के लिए अखिलेश ने छोड़ी लोकसभा

हाइजीन प्लस प्राइवेट लिमिटेड के जीएस कमर्शियल विजय पंडित ने बताया कि गोदाम में आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की वजह से 55 लाख के माल का नुकसान होने की बात कही है। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया है। इस पूरे घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम