नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हो रही चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस के पीछे वाले इंजन (जनरेटर कार) में शुक्रवार को आग लग गई। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “12218 चंडीगढ़-कोचुवेली एक्सप्रेस के पीछे वाले इंजन में करीब एक बज कर 40 मिनट पर आग लग गई।”

उन्होंने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन प्लेटफार्म संख्या आठ से रवाना हो रही थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझा ली गई है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को भेजा गया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह