चंद्रयान-2 की सफलता से होगा करोड़ों भारतीयों को लाभ: PM मोदी

chandrayaan-2-success-will-benefit-crores-of-indians-says-modi
[email protected] । Sep 6 2019 2:54PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिये विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे।

नयी दिल्ली। चंद्रयान-2मिशन के तहत विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह अभियान श्रेष्ठ भारतीय प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास के इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलूर स्थित इसरो के केंद्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय काफी उत्साह के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब से कुछ घंटे बाद में चंदयान 2 अपने आखिरी गंतव्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच जायेगा। भारत और शेष दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के शानदार प्रदर्शन को एक बार फिर देखेगी।

इसे भी पढ़ें: इसरो ने समझाया, किस तरह होगी ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ की चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’

मोदी ने कहा कि इस विशेष क्षण को देखने के लिये विभिन्न राज्यों के युवा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भूटान के भी युवा मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन युवाओं के साथ बेंगलूरू स्थित इसरो के केंद्र में मैं इस विशेष क्षण को देखूंगा, वे ऐसे मेधावी मस्तिष्क हैं जिन्होंने इसरो अंतरिक्ष क्विज जीता है। उन्होंने कहा कि क्विज में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी विज्ञान एवं अंतरिक्ष के बारे में युवाओं की रूचि को प्रदर्शित करती है। यह महान लक्षण है। प्रधानमंत्री 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद नियमित रूप से उत्साह के साथ हर घटनाक्रम पर नजर रखते हैं। मोदी ने कहा कि यह अभियान भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा और तपस्या की भावना को परिलक्षित करता है। इसे करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि चंद्रयान 2 को पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते हुए देखें। सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी करें। मैं भी इनमें से कुछ को रिट्वीट करूंगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़