फतेहपुर में बारूद की आग से झुलसकर पटाखा फैक्टरी संचालक और उसके बेटे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी के संचालक और उसके नाबालिग बेटे बारूद में आग लग जाने से झुलस गये और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

शुक्रवार की शाम पटाखा बनाने का काम बंद कर वह अपने 15 साल के बेटे आशियान के साथ पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली बारूद लगी रस्सी (डोरी) को खेतों में जाकर लोहे के औजार से काट रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान चिंगारी निकलने से उनके शरीर में लगी बारूद में आग लग गई, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि परिजनों ने चांद बाबू और उसके बेटे आशियान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात आशियान की मौत हो गई और शनिवार की दोपहर चांद बाबू ने भी दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए ही आशियान का अंतिम संस्कार कर दिया था, जबकि चांद बाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, पटाखा फैक्टरी में कोई विस्फोट नहीं हुआ, पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल