जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2024

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े सात बजे हुई, जब पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थानामंडी के निचले इलाके के करयोटे गांव की ओर बढ़े।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है तथा आतंकवादियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कठुआ जिले के बानी इलाके में गहन तलाश अभियान भी चलाया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा