पेशावर के बाद फिर से पाकिस्तान के एक स्कूल में गोलीबारी, चार बच्चे घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2018

कराची। पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में एक स्कूल में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की है, जिसमें कम से कम चार बच्चे घायल हो गए हैं। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दानिश कादा स्कूल के द्वार पर गोलीबारी की। यह एक निजी स्कूल है, जो शहर के उपनगरीय इलाके में है। गोलीबारी में चार विद्यार्थियों के पांवों में गोलियां लगी हैं। घायलों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। उनकी उम्र नौ से 12 साल के बीच है। घायल बच्चों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सलीम अहमद खोसा ने गोलीबारी की घटना की निंदा की है और कहा कि हमले में शामिल लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 2014 में तालिबान आतंकवादियों ने पेशावर में एक स्कूल में हमला किया था जिसमें 149 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। 

प्रमुख खबरें

Chennai के अस्पताल में Pakistani युवती के हृदय का सफल प्रत्यारोपण किया गया

America में नेब्रास्का और आयोवा में तूफान से इमारतें ढहीं, कई लोग हुए घायल

Israel पर हमास के हमले में अपने कर्मियों की संलिप्तता के आरोपों की जांच कर रहा है UN

भारतीय स्पिनर छोटे प्रारूपों में गेंद को स्पिन की जगह तेज करा रहे : Muralitharan