अमेरिका में ईस्टर छुट्टियों के दौरान गोलीबारी की तीन घटनाएं, दो नाबालिगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

हैम्पटन (अमेरिका)|  साउथ कैरोलाइना में प्राधिकारियों ने बताया कि वे रविवार तड़के हैम्पटन काउंटी में एक क्लब में हुई गोलीबारी की जांच कर रहे हैं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। यह ईस्टर की छुट्टियों के दौरान अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की तीसरी घटना है।

इस बीच, पिट्सबर्ग में एक घर में पार्टी में गोलीबारी के दौरान दो नाबालिगों की मौत हो गयी और कम से कम आठ घायल हो गए। एक झगड़े के बाद देर रात साढ़े 12 बजे यह घटना हुई। इससे एक दिन पहले राज्य की राजधानी कोलंबिया में एक भीड़भाड़ वाले मॉल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें नौ लोगों को गोली लगी और पांच लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi