Manipur के जिरीबाम जिले में गोलीबारी, सुरक्षाकर्मियों को किया गया तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

मणिपुर के जिरीबाम जिले के गुलारथल इलाके में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने सोमवार को तड़के गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सोमवार को दोपहर में जिरीबाम में राहत शिविरों का दौरा करने और जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने का कार्यक्रम है।

एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुलारथल के मेइती इलाके की ओर कई बार गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोलीबारी सुबह सात बजे तक जारी रही।”

अधिकारी के मुताबिक, एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस का एक बुलेटप्रूफ वाहन गोलीबारी की चपेट में आ गया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में दिवाली से पहले AQI पहुंचा 483, CPCB ने हवा को Severe श्रेणी में दर्ज किया

अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज

Usman Khawaja ने Steve Smith का किया बचाव, कहा- Sandpaper कांड में तीनों को मिलना था न्याय

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शूटर Harry Boxer अमेरिका में पकड़ा गया, ICE ने हिरासत में लिया