नार्वे मस्जिद में गोलीबारी आतंकवादी घटना की तरह: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

ओस्लो। नार्वे पुलिस ने रविवार को कहा कि ओस्लो में शनिवार को मस्जिद में हुई गोलीबारी को वह आतंकवादी घटना मान रही है, क्योंकि मामले का संदिग्ध घोर दक्षिणपंथी और अप्रवासी विरोधी दृष्टिकोण रखता है।

इसे भी पढ़ें: नॉर्वे की मस्जिद में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, हमालवर गिरफ्तार

पुलिस ऑपरेशन के प्रमुख रुन स्कजोल्ड ने कहा,‘‘ हम इसे आतंकवादी घटना की तरह देख रहे हैं। जांच में सामने आया है कि संदिग्ध घोर दक्षिणपंथी और अप्रवासी विरोधी रुख रखता है।’’ इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के खिताब की दौड़ से बाहर हुए आनंद

शनिवार दोपहर को ओस्लो के उपनगरीय इलाके में बेयरम स्थित मस्जिद में संदिग्ध ने गोलीबारी की। उसके पास कई हथियार थे, लेकिन घटना में मामूली रूप से घायल व्यक्ति ने उसपर काबू पा लिया।

 

प्रमुख खबरें

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग इलेवन

इस साल कितनी रहेगी भारत की जीडीपी, विश्व बैंक ने क्यों की भारत की तारीफ, IMF ने पाकिस्तान को दिया राहत पैकेज, जानिए क्यों रहा बिज़नेस वर्ल्ड के लिए अप्रैल का महीना खास

भारतीय छात्र-छात्राओं को निकालने के लिए भारत ने रुकवा दिया था Russia-Ukraine युद्ध : रक्षा मंत्री

IPL 2024: Jasprit Bumrah ने जीता दिल, लखनऊ से हार के बाद नन्हें फैन को दी पर्पल कैप- Video