सलमान के घर के बाहर गोलीबारी:अदालत ने आरोपी के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम करने की अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बादपुलिस हिरासत में मृत पाये गए अनुज कुमार का दूसरा पोस्टमार्टम करने की बुधवार को अनुमति दे दी। अदालत ने यह आदेश अनुज कुमार की मां रीता देवी की याचिका पर दिया, जिन्होंने नए सिरे से पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया था।

आग्नेयास्त्रों और कारतूस की आपूर्ति करने के आरोपी कुमार को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उसे 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला कुमार एक मई को यहां क्रॉफर्ड मार्केट में आयुक्तालय परिसर में अपराध शाखा के हवालात के शौचालय में मृत पाया गया था। याचिकाकर्ता के वकील देवेंदर सिंह खुराना ने अदालत में दलील दी कि उन्हें संदेह है कि रीता देवी के बेटे का खात्मा एक साजिश के तहत किया गया और गड़बड़ी की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए यह आवश्यक है कि पोस्टमार्टम दोबारा कराया जाए।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: Mansarovar Yatra पर गए तमिलनाडु के 106 तीर्थयात्री फंसे, बचाव कार्य जारी

पनीर रबर जैसा क्यों हो जाता है? बस ये गलतियां सुधार लें, हर बार बनेगा नरम पनीर

Explained - क्या भारत हमेशा के लिए मुफ़्त UPI का खर्च उठा सकता है?

अमेरिका-ईरान जंग के बीच Doha की बड़ी पहल, कतर PM Al-Thani तेहरान में करेंगे हाई लेवल मीटिंग