ईरान से 110 भारतीयों का पहला जत्था अर्मेनिया पहुंचा, जानें कब लाया जाएगा दिल्ली

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2025

ईरान-इजराइल संघर्ष के पांचवें दिन में प्रवेश करने के बाद मंगलवार को तेहरान में सभी भारतीयों को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई। नवीनतम जानकारी के अनुसार, 110 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था, जिनमें अधिकतर छात्र हैं, सुरक्षित रूप से आर्मेनिया पहुंच गए हैं और बुधवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण मंगलवार को तेहरान में सभी भारतीयों को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी गई।

इसे भी पढ़ें: युद्ध में सीधा उतर रहा अमेरिका, B-2 स्टील्थ बमवर्षक से तबाह होगा ईरान का एटमी कार्यक्रम? G-7 से लौटते ही ट्रंप ने सारे सलाहकारों को सिचुएशन रूम में बुलाया

ट्रम्प ने जी7 शिखर सम्मेलन छोड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन को एक दिन पहले ही छोड़कर वाशिंगटन वापस जाने का फैसला किया। ट्रम्प ने ईरानियों को तेहरान खाली करने की चेतावनी भी दी, जिससे वहाँ के 10 मिलियन निवासियों को खतरा होने का संकेत मिला। विदेश मंत्रालय नई दिल्ली ने कहा कि ईरान और इज़राइल में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

प्रमुख खबरें

माफी का सवाल नहीं, Vande Mataram Controversy पर Amit Shah के आरोपों पर Congress का पलटवार

Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, चित्तौड़गढ़ में Amit Shah ने Sonia Gandhi पर साधा निशाना

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ