भगवंत मान कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, पंजाब में 25 हजार नई नौकरियों का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2022

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में हुई। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही सीएम मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट ने कुल 25,000 सरकारी नौकरियां देने का प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 रिक्तियां और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 रिक्तियां शामिल हैं। इसके साथ ही एक महीने के भीतर ही रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी (आप) के दस विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां पंजाब भवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 10 मंत्रियों में से आठ पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी में शपथ ली। कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 18 पद हैं।

अमरिंदर-बादल को हराने वाले को कैबिनेट में नहीं मिली जगह

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी-पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद (संयुक्त) गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल कीं हैं। कैबिनेट में पार्टी ने मालवा से पांच, माझा से चार और दोआबा क्षेत्र से एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया। इसने उन चार विधायकों को समायोजित किया है जो सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों दिर्बा, जंडियाला, मलोट और भोआ का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा चार जाट सिख और दो हिंदू हैं। हालांकि, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह सहित दिग्गजों को हराने वाले आप विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।  

प्रमुख खबरें

सितंबर 2026 से एक साथ शुरू होंगे Bigg Boss के 6 भाषा वर्जन, सलमान खान, सेतुपति और मोहनलाल के साथ अब सौरव गांगुली भी संभालेंगे कमान

जब दीपिका पादुकोण ने रचा था इतिहास... FIFA वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करने वाली बनी थीं पहली भारतीय | Throwback

कांग्रेस के Karti Chidambaram ने DMK से पूछा सवाल: अहम मुद्दों पर क्यों बदल रहे अपना Stand?

Bihar के स्कूलों पर भगवा रंग, NDA में दरार! JDU ने जताई आपत्ति