By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 13, 2026
पहले ब्रिक्स पारंपरिक और देशी नुमाइशी खेल यहां संपन्न हुए जिसमें 10 सदस्य देशों के 160 प्रतिभागियों ने एक दिवयीय आयोजन में अपने देशी खेलों की नुमाइश की और भारत ने योगासन और मलखम्ब का प्रदर्शन किया। चीन ने वुशू (मार्शल आर्ट) , कजाखस्तान ने बोर्ड खेल टोगीजकुमालक और ब्राजील ने जियु जित्सु का प्रदर्शन किया। भारत ने मलखम्ब और योगासन के अलावा कलारीपयट्टू (केरल का प्राचीन मार्शल आर्ट) की भी नुमाइश की।
कल अभ्यास के दौरान भी हमने बच्चों को अद्भुत आसन करते देखा। हम इसके बारे में काफी कुछ सीखना चाहते हैं।’’ रूस के दल प्रमुख ज्लाटा याकोवलेवा ने भारत के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह अद्भुत था। हमने होटल, वेन्यू और पूरे आयोजन का लुत्फ उठाया।
इस तरह के आयोजनों में साथ में भाग लेकर बहुत अच्छा लगता है।’’ भारत के 50 प्रतिभागियों ने इसमें शिरकत की जबकि चीन के 30, ईरान के 22 और दक्षिण अफ्रीका के 14 प्रतिभागी थे।