20 बुशमास्टर बख्तरबंद वाहनों में से पहला वाहन यूक्रेन के लिए रवाना, ऑस्ट्रेलिया कर रहा मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया से 20 बुशमास्टर बख्तरबंद वाहनों में से पहला वाहन यूक्रेन के लिए रवाना हो गया है। एक सप्ताह पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया निर्मित इन चार पहिया वाहनों के लिए खासतौर से अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चार बुशमास्टर ले जाने में सक्षम बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शुक्रवार को यूरोप के लिए पूर्वी तटीय शहर ब्रिसबेन से रवाना हुआ। इन 20 बुशमास्टर्स की कीमत 3.7 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 8.7 करोड़ डॉलर की सैन्य और मानवीय सहायता देने का वादा किया है। वाशिंगटन : राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह रूस की सबसे बड़ी सैन्य पोत निर्माण और हीरा खनन कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सियासी संकट का ठीकड़ा अमेरिका पर फोड़ रहे इमरान, चीनी हथियारों के घटिया प्रदर्शन से बाजवा परेशान, पश्चिमी देशों को लुभाने में जुटे

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात को वीडियो से दिए संबोधन में कहा कि रूसी सेना उसी तरह से दुनिया को हैरान करने की तैयार कर रही है जैसा उसने मारियुपोल में शवों को दिखाकर किया था और यह झूठा दावा कर रही है कि यूक्रेन की सेना ने उन्हें मारा है। इस बीच, बुचा शहर के मेयर एनातोली फेदोरुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि जांचकर्ताओं को कम से कम तीन स्थान मिले हैं जहां सामूहिक नरसंहार हुआ है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों की हत्या की गयी है और जांचकर्ताओं को पार्कों और शहर के चौराहों पर शव मिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा