अमेरिका के इस राज्य में आया कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

टोपेका (अमेरिका)।अमेरिका के कंसास के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला राज्य में सामने आया है। कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पहला मामला सबसे पहले ब्रिटेन में सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार शाम एक रिपोर्ट में बताया कि नए स्वरूप का यह मामला उत्तरी-पश्चिमी कंसास के एलिस काउंटी में सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत के कृषि कानूनों का किया स्वागत, कहा- बातचीत के जरिए मतभेदों को सुलझाया जाना चाहिए

विभाग ने बताया कि मरीज के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि उसने मरीज की पहचान संबंधी जानकारी साझा नहीं की। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ने बताया कि बड़ी सार्वजनिक सभाएं ना करने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम अब भी लागू हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा