Fadnavis Oath Ceremony Update: पहले बप्पा के दर्शन... फिर देवा भाऊ की शपथ, सिद्धिविनायक पहुंचे फडणवीस

By अभिनय आकाश | Dec 05, 2024

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शाम को अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह तीसरी बार है जब नागपुर से विधायक फड़नवीस महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में श्री मुंबादेवी मंदिर का भी दौरा किया।  भव्य शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सूत्रों ने बताया कि राकांपा प्रमुख अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी

अपने सहयोगियों शिवसेना और राकांपा के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पास 230 का मजबूत बहुमत है।  शिंदे और पवार के साथ फडणवीस ने राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और गठबंधन सहयोगियों से समर्थन पत्र पेश करते हुए औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस मुलाकात के बाद राज्यपाल ने फड़णवीस को नई सरकार का नेतृत्व करने का निमंत्रण दिया।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा