बाबा महाकाल के आंगन में फुलझड़ी जलाकर मनाई गई सबसे पहले दीपावली

By दिनेश शुक्ल | Nov 14, 2020

उज्जैन। मध्य प्रदेश में शनिवार को सुबह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में फुलझड़ी जलाकर दीपावली मनाई गई। तडक़े करीब चार बजे भस्मारती हुई और उसके बाद सुबह 6 बजे राजाधिराज बाबा महाकाल को शहद, घी, दूध, दही, उबटन, हल्दी, चंदन, केसर, विभिन्न प्रकार के फूलों और फलों के रसों के साथ इत्र आदि सुगंधित द्रव्य पदार्थों से अभ्यंग स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान का सोने-चांदे के आभूषणों से विशेष श्रृंगार कर अन्नकूट लगाया गया। तत्पश्चात पुजारियों ने भगवान महाकाल की सुबह की आरती की और फुलझड़ी जलाकर मंदिर में दीपावली मनाई गई।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, फार्म हाउस पर दीपावली का जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार

सरकारी अधिकारियों को भी निमंत्रण नहीं दिया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने के लिए मंदरि पहुंचते हैं, लेकिन बार यह पर्व सीमित लोगों की मौजूदगी में मनाया जा रहा है। दीपावली के अवसर पर शनिवार सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के बाद बाबा को अभ्यंग स्नान कराया गया। इसके बाद नवीन वस्त्र धारण कराकर भगवान का दिव्य श्रृंगार कर 56 पकवानों का महाभोग (अन्नकूट) लगाया गया। इसके बाद फुलझड़ी से आरती हुई। पुजारियों ने प्रतीकात्मक फुलझड़ी जलाकर बाबा महाकाल के साथ दीपावली मनाई।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी