मातृभूमि में आपका स्वागत है ! रोमानिया से मुंबई पहुंचा एयर इंडिया का विमान, 219 भारतीयों की हुई सुरक्षित वापसी

By अनुराग गुप्ता | Feb 26, 2022

मुंबई। यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचा है। आपको बता दें कि रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एअर इंडिया का पहला विमान शनिवार दोपहर उड़ान भरा, जो देर शाम तक मुंबई पहुंचा है, जिसमें यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय सवार थे।

भारतीय राजदूत ने दिया था भावुक संदेश

रोमानिया में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में जब कभी आप महसूस करें कि चीजें कठिन हो गई है, आगे नहीं बढ़ रही हैं तब आप आज 26 फरवरी का दिन याद करें और सब ठीक हो जाएगा। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूसी सैनिकों के हमले के बीच में भारतीय छात्र वहां से सुकिएवा बॉर्डर चौकी से होते हुए रोमानिया पहुंचे। जहां से उनकी वतन वापसी मुमकिन हो पाई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके बताया था कि एआई-1944 विमान 219 भारतीय नागरिकों के साथ रोमानिया से रवाना हो गई है। उन्होंने बताया था कि हम यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की निकासी के मामले में प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीम 24 घंटे काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच PM मोदी ने की सीसीएस की बैठक, मौजूदा हालात पर हुई विस्तृत चर्चा 

यूक्रेन में कितने भारतीय हैं ?

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि यूक्रेन में करीब 16,000 भारतीयों के फंसे होने की संभावना है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया था कि यूक्रेन में लगभग 16,000 भारतीयों के फंसे होने की संभावना है, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। यूक्रेनी एयर स्पेस के बंद होने से पहले एअर इंडिया ने 22 फरवरी को कीव के लिए एक उड़ान संचालित की थी जिससे 240 भारतीय स्वदेश लौटे थे। इसके बाद एयर इंडिया का विमान दूसरी बार भी कीव के लिए रवाना हुआ था लेकिन एयर स्पेस बंद होने की वजह से विमान को रास्ते से ही लौटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।