जम्मू-कश्मीर में पहली बार हुआ कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन

By नीरज कुमार दुबे | Apr 16, 2022

श्रीनगर में इन दिनों कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में कयाकिंग और कैनोइंग मैराथन आयोजित की गयी जिसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जम्मू और कश्मीर खेल परिषद ने श्रीनगर में झेलम नदी पर पहली बार कैनोइंग मैराथन का आयोजन किया। श्रीनगर के मशहूर जीरो ब्रिज से शुरू होकर श्रीनगर के गणपतियार इलाके तक चली मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। मैराथन में कम से कम 10 महिला एथलीटों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में मैराथन की विजेता स्थानीय एथलीट नबीला खान बनीं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए कई पूर्व में कई पदक जीते हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच