जल्द जारी होगी भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची,कट सकते है 45 विधायकों के टिकट

By राजीव शर्मा | Jan 12, 2022

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले फेज और नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे फेज में मतदान होना है। इन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंथन किया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर हुई इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी पहुंचे। इस बैठक में पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद रहें।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में खासतौर पर आंतरिक रिपोर्ट के अनुरूप टिकट काटे जाने पर भी अहम मंथन हुआ। इसमें उन विधायकों का टिकट काटने पर सहमति बनी, जिनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी है। बैठक में शुरुआती चरणों से जुड़ी सीटों पर कुछ विधायकों की सीटें बदलने पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ दर्जन विधायकों की सीटें बदली जा सकती है।  

सूत्रों के अनुसार शुरुआती दो चरणों से जुड़ी 113 सीटों के पैनल पर सहमति बन गई है। इनमें शामिल सीटों पर दो से पांच नाम तय किए गए हैं। अगले दौर की बैठक में कुछ और नामों की छंटनी के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगेगी। उम्मीद है, पार्टी पहले दो चरण के लिए अगले हफ्ते नामों की घोषणा करेगी। संक्रमित होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग