इस बड़ी फिल्म में लीड रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

By रेनू तिवारी | Dec 04, 2019

एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से उन्होंने अपने कई शानदार पोसेटर भी रिलीज किये है। कपिल देव की बायोपिक '83' के बाद रणवीर सिंह एक और धमाका करने जा रहे है। इस धमाके में एक बार फिर लीला के राम गुजराती छोकरा बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक में नजर आएंगी तापसी पन्नू 

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज किया है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म का नाम 'जयेशभाई जोरदार' होगा। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी तस्वीर में रणवीर सिंह गुजराती छोकरे (लड़का) के अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह ने हल्के पीले रंग की टीशर्ट पहन रखी है इसके साथ गहने रंग की फेडेड पैंट पहनी हुई है। ये तस्वीर आपकों पुराने जमाने के हीरो की याद दिला देगी। पोस्टर में रणवीर सिंह के पीछे कई सारी महिलाएं खड़ी है जिन्होंने घूंघट कर रखा है। 

गली बॉय अभिनेता रणवीर सिंह की यह फिल्म यश राज बैनर में बनेगी। फिल्म की स्क्रिप्ट दिव्यांग ठक्कर ने लिखी है। जयेशभाई गुजरात में एक विनम्र एंटरटेनर है। ये फिल्म जयेशभाई के जीवन पर आधारित होगी। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों स्टेज पर अचानक रोने लगीं आलिया भट्ट, जानिए पूरा मामला

अभिनेता ने रणवीर सिंह फिल्म पर बाक करते हुए कहा कि “मुझे देश के कुछ बेहतरीन फिल्मकारों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। यह विनम्र और संतुष्टिदायक है कि उन्होंने मेरे शिल्प पर विश्वास किया और मुझे उनकी सिनेमाई दृष्टि का नेतृत्व करने के लिए चुना। आज मैंने एक अभिनेता के रूप में जो कुछ भी हासिल किया है, वह इन टाइटैनिक सिनेमाई ताकतों के कारण है, जिन्होंने मुझ पर अपना विश्वास रखा है। मुझे खुशी है कि आज मैं खुद को एक ऐसी स्थिति में पाता हूं, जहां मैं असाधारण प्रतिभा को पहचान सकता हूं और पूरे दिल से दिव्यांग जैसे शानदार लेखक-निर्देशक के सपने को साकार कर सकता हूं। जयेशभाई जोरावर 83 के बाद मेरी अगली रिलीज़ होगी।"

प्रमुख खबरें

Amethi Congress Cffice Violence | अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़, भाजपा पर हमले का आरोप

Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

Rahul Gandhi पर कार्रवाई की मांग करते हुए देश के कई वाइस चांसलर हुए एकजुट, इस बात से खफा होकर लिखा खुला खत

Jharkhand में ED का बड़ा एक्शन, नोटों का अंबार मंत्री के पीएस के घर मिला