Kiren Rijiju ने पड़ोसी देश के जरिए कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- चीन और पाकिस्तान के सुर एक समान

By रितिका कमठान | May 06, 2024

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरण रिजिजू ने कहा है कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस इन सबके और एक समान ही है। किरण रिजिजू ने कहा कि पाकिस्तान, चीन और कांग्रेस जो भी कहते हैं उसका सुर बिल्कुल एक सरीखा और एक समान होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता हमेशा कांग्रेस और राहुल गांधी की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान करता है राहुल गांधी की तारीफ 

वीरेंद्र जीजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं पाकिस्तान को वह पसंद आता है। पाकिस्तान की तरह से राहुल गांधी की तारीफ होती रहती है। चीन के मुद्दों पर भी राहुल गांधी पुरजोर तरीके से अपनी आवाज सामने रखते हैं। ऐसे में पाकिस्तान चीन और राहुल गांधी तीनों के बीच एक समान बात होती है। 

गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी का समर्थन किया था। इसके बाद ही किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं