Tokyo Olympics 2020: भारत के खाते में पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

By अंकित सिंह | Jul 24, 2021

ओलंपिक में भारत ने मेडल जीतने की शुरुआत कर दी है। 49 किलोग्राम वर्ग के वेटलिफ्टिंग में भारत को पहला पदक मिला है। चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। चीन की होऊ झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।

प्रमुख खबरें

UP Police Constable Exam: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना Exam Center से होंगे बाहर

नरेंद्र मोदी के 12 सालः भरोसे के हकीकत में बदलने का दौर

PM Modi के नए रिकॉर्ड का दुनिया में डंका, America से लेकर Sri Lanka तक ने की तारीफ

जनता, जमीन, सभ्यता वही, जहां चल रही अभी Modi Government, उस भारत पर कभी नेहरू ने किया Rule