मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 48.88 % मतदान हुआ

By अंकित सिंह | Feb 28, 2022

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 48.88 % मतदान हुआ। मणिपुर में पहले चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 4:00 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। मतदान के दौरान भारी सुरक्षा बलों की तैनाती है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन कराया जा रहा है। बूथों पर मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे से पहले कतार में लगे सभी मतदाताओं को टोकन जारी किए जाएंगे और वे मतदान कर सकते हैं। कोई भी मतदाता जो शाम 4 बजे के बाद मतदान केंद्र पर पहुंचेगा वो वोट नहीं डाल सकेगा। पहले चरण में राज्य की 60 में से 38 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इस चरण में 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं।  

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप