नेपाल विमान हादसे की पहली तस्वीर आयी सामने, आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि कितना दर्दनाक था हादसा!

By रेनू तिवारी | May 30, 2022

काठमांडू। नेपाली विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सुराग मिल गये हैं। नेपाल से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही जमीन से विमान का संपर्क टूट गया और तमाम कोशिशों के बाद कुछ हासिंत नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका को लेकर विमान की खोज शुरू हुई और आखिर में अनहोनी की आशंका सच साबिद हुई। हिमालय की पहाड़ियों में विमान क्रैश हो गया था। विमान के मलबे की पहली तस्वीर नेपाल आर्मी ने जारी की हैं लेकिन अभी विमान में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने में विश्वास करती है : खट्टर

अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम और बादल छाए रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कनाडा में निर्मित यह विमान पोखरा से मध्य नेपाल स्थित मशहूर पर्यटक शहर जोमसोम की ओर जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: नदियों के कारण उपजी चुनौतियों से निपटने के लिए देशों के बीच समन्वय जरूरी: केंद्रीय मंत्री

विमानन कंपनी की ओर से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार, विमान में मौजूद भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर त्रिपाठी और बच्चों धनुष त्रिपाठी व ऋतिका त्रिपाठी के तौर पर हुई है। यह परिवार महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला है। गौरतलब है कि 2016 में ‘तारा एअर’ का एक अन्य विमान उड़ान भरने के बाद इसी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार सभी 23 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, मार्च 2018 में यूएस-बांग्ला एअर का विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार 51 लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती