भाजपा पहले गांधी के मार्ग पर चले बाद में उनके बारे में बात करें: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2019

लखनऊ। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा आयोजित 'मौन यात्रा' में शामिल होने यहां पहुंची पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि पहले उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलना चाहिये बाद में उनके बारे में बात करना चाहिए। कांग्रेस महासचिव बुधवार को राजधानी के शहीद स्मारक पहुंची। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी की तरफ से आयोजित “मौन यात्रा” शहीद स्मारक से जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गांधीजी का नाम लेना आसान है पर उनके बताए रास्ता पर चलना मुश्किल: सोनिया का मोदी पर तंज

प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करीब तीन किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा आरंभ की। उप्र विधानसभा द्वारा बुलाए गए 36 घंटे के विशेष सत्र का कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष ने बहिष्कार किया है। प्रियंका ने यात्रा शुरू होने से पहले पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस महिलाओं के हक में आवाज उठाती रहेगी। दरअसल, वह उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में भी लखनऊ की सड़कों पर उतरी हैं। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था और भाजपा पहले सत्य के पथ पर चले फिर गांधी जी की बात करे।

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi ओडिशा पहुंचे, दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Kerala: तनूर में लगभग दो करोड़ रुपये का सोना लूटने पर पांच लोग गिरफ्तार

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या