पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन, यह है सरकार की नीति: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

देवघर। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कहा कि उनकी सरकार ‘पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन’ की नीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को बैद्यनाथ धाम नयाडीह में देवघर हवाई अड्डा प्राधिकरण से विस्थापित परिवारों के लिए निर्मित टाउनशिप के निरीक्षण कार्यक्रम में यह बात कही। दास ने कहा, ‘‘विस्थापन का दर्द हमें विरासत के रूप में मिला। 67 साल तक झारखण्ड ने विस्थापन का दंश झेला है। लेकिन हमारी सरकार पहले पुनर्वास, फिर विस्थापन का काम कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ, एम्स में भर्ती

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देवघर में विस्थापितों के लिए गुणवत्तापूर्ण कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्कूल होंगे, अस्पताल होगा, सामुदायिक भवन होगा, दुकानें होंगी, बिजली होगी, रोजगार सृजन हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण भी होगा। दास ने बताया कि सभी विस्थापितों को उनका सही हक मिलेगा । वह इस बात की चिंता तनिक भी ना करें कि उनके हक को छीना जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह