छह जून से शुरू हो सकता है नयी लोकसभा का पहला सत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। देश में आम चुनाव के बाद 17 वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू हो सकता है और 15 जून को इसका समापन होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के अगले दिन 31 मई को नये मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान पहले संसद सत्र के शुरूआत की तिथि पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार सत्र के दौरान अपनी बहुमत साबित करेगी। संसद का यह कार्यकाल छह दिन का होगा। छह जून से शुरू हुआ सत्र 15 जून को खत्म होगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया