पहले अपने मंत्रियों को मास्क पहनना सिखाएं मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज

By दिनेश शुक्ल | Apr 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना वार्ड में आग लग रही है, मरीजों को बचाना मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है, बिस्तर नहीं बचे हैं। निजी अस्पताल जमकर लूट रहे हैं। मुफ्त इलाज सबको नहीं मिल पा रहा है और सरकार अब घर घर जाकर मास्क लगाओ अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल की सड़को पर उतरे, लोगों से की मास्क लगाने की अपील

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि दमोह में मुख्यमंत्री की सभा के बाद कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई है, मंच पर बिना मास्क लगाये घूम रहे मंत्री सहित कई भाजपा नेता संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले मंत्रियों के लिये निर्देशिका जारी करें ताकि उनके सभी मंत्री सार्वजनिक व्यवहार में मास्क लगाना शुरू करें। क्योंकि उन्हें देखकर ही जनता मुख्यमंत्री के हर प्रयास को नाटक के रूप में देखती है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना टीकाकरण करवाने वाली देश की सबसे बुजुर्ग महिला बनी 118 वर्षीय तुलसा बाई

भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मंत्री गोविंद राजपूत के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण सभा मंच पर उपस्थित सभी मंत्रियों, भाजपा अध्यक्ष और दमोह विधान सभा के उम्मीदवार को क्वेरेन्टीन करवायें, पता नहीं उनमें कौन कोरोना कैरियर बना घूम रहा होगा। गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार ही कोरोना गाइडलाइंस का मजाक बनायेगी तो जनता भी ऐसे अभियानों को नौटंकी ही मानेगी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े