Relationship Advice: शादी का पहला साल हो सकता है मुश्किलों भरा, नए शादीशुदा जोड़ों के सामने आती हैं ये दिक्कतें

By एकता | Sep 02, 2022

शादी करने के बाद, लोगों की जिंदगी एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरती है। लड़का और लड़की जब एक दूसरे के साथ जिंदगी के नए दौर की शुरुआत करते हैं तो परेशानियां आनी लाजमी है। कहते हैं कि शादी का पहला साल कपल के लिए बहुत मायने रखता है। यह साल भविष्य में उनकी शादी की खुशहाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालाँकि, शादी का पहला साल कपल के लिए काफी मुश्किलों भरा रहता है। इस दौरान उन्हें कई अनजानी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे आज हम अपने इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: लड़कों को पसंद नहीं आती ऐसी हरकतें करने वाली लड़कियां, बिना वक्त गवाए तोड़ देते हैं रिश्ते

नए परिवार में एडजस्ट करना- नए परिवार में एडजस्ट करना भी एक तरह की परेशानी है, जो आमतौर पर लड़कियों के सामने आती है। शादी के बाद लड़कियों को अपना घर छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है, जहाँ उन्हें एडजस्ट करने में समय लगता है। ससुराल जाकर ज्यादातर लड़कियां 'क्या करें' और 'क्या न करें' के बीच में ही अटकी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते में बढ़ाना है प्यार तो इन तरीकों से करें पार्टनर की तारीफ

भविष्य की चिंता- शादी से पहले भी लोगों को अपने भविष्य की चिंता होती है लेकिन इसके बावजूद वह थोड़े बेपरवाह रहते हैं। हालाँकि, शादी के बाद जिम्मेदारियों के बढ़ने की वजह से लोगों को भविष्य की ज्यादा चिंता होने लगती है, क्योंकि उन्हें आगे चलकर एक फैमिली बनानी होती है। जिसकी वजह से वह पहले से ही अपने फाइनेंस का ध्यान रखने लगते हैं।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू