Noida के रेस्तरां में ‘सर्विस चार्ज’ को लेकर हुई मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एक मॉल में स्थित रेस्तरां में ‘सर्विस चार्ज’ को लेकर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में रेस्तरां का प्रबंधक और दो कर्मियों के अलावा ग्राहक पक्ष के दो लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-51 के बी-ब्लॉक में रहने वाली एक महिला अधिवक्ता अपनी होने वाली बहू का जन्मदिन मनाने के लिए रविवार रात परिवार सहित सेक्टर-75 स्थित मॉल में ‘फ्लोट बाय ड्यूटी फ्री’ नामक रेस्तरां में आई थीं।

इसे भी पढ़ें: Abhinandan Varthaman Birthday: जब पाकिस्तान को उसके घर में चटाई थी धूल, ऐसे दिया था अभिनंदन वर्धमान ने वीरता का परिचय

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि रेस्तरां के प्रबंधक निर्मल कुमार, कर्मचारी विपिन और क्षितिज दीक्षित को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने बताया कि ग्राहक पक्ष की ओर से सत्यम और आर्यन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी