मोहाली विस्फोट मामले में पांच गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- बब्बर खालसा, आईएसआई के बीच साठगांठ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2022

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अपने मोहाली कार्यालय में आरपीजी हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल एवं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) की सांठगांठ की ओर इशारा किया है। पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छठा आरोपी एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की साजिश का पता लगा लिया गया है और पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल और गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ का मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू के कटरा में श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, 2 की हुई मौत, आग में झुलसे 22 लोग

तरनतारन निवासी निशान सिंह कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है, जिसमें से एक हत्या के प्रयास से संबंधित है और दूसरा स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत है। सोमवार को एक दुस्साहसिक हमले में, मोहाली के सेक्टर 77 स्थित राज्य पुलिस के खुफिया विंग मुख्यालय पर एक रॉकेट से संचालित ग्रेनेड दागा गया। विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए। घटना में किसी को चोट नहीं आई।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!