By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2024
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अवैध तरीके से रह रहीं पांच बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोपनीय सूचना के आधार पर मीरा भयंदर-वसई विरार अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के जवानों ने मंगलवार को मीरा रोड और नया नगर इलाकों में दो आवासीय परिसरों पर छापे मारे।
अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मीरा रोड और नया नगर पुलिस थानों में विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।