महाराष्ट्र के सातारा में अंबेघर भूस्खलन स्थल से पांच शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के सातारा जिले में अंबेघर गांव में हुए भूस्खलन वाली जगह से शनिवार को पांच शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने कहा कि पाटन तहसील में स्थित इस गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 16 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं क्योंकि चार से पांच घर मलबे में दफन हो गए हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया, “हमने अंबेघर में तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक पांच शव बरामद किए हैं।”

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान शहीद

सातारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को हुए इन तीन भूस्खलनों में करीब 30 लोगों के फंसे होने का डर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को सातारा के लिए नया ‘रेड अलर्ट’ जारी कर महाराष्ट्र के इस पश्चिमी जिले के पर्वतीय ‘घाट’ इलाकों में अगले 24 घंटे में “अत्यंत भारी वर्षा” का अनुमान व्यक्त किया था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार