निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत, परिजन ने किया हंगामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। अलीगढ़ जिले के एक निजी अस्पताल में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत के बाद बीती रात उनके परिजन नेहंगामा किया। अलीगढ़ के नौरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गांधी पार्क इलाके के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की कुछ ही समय के अंतराल में मौत हो गई। मृतकों में शामिल अनिल कश्यप (50) के भाई श्याम कश्यप ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया ‘‘ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक के बाद एक, पांच कोविड मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन के 40 सिलिंडर मंगवा कर मामले की लीपापोती की कोशिश शुरू कर दी है। ’’ उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन थी तो रात नौ बजे अचानक ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की मांग क्यों की गई ? 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरीजों की मौत से नाराज उनके परिजन ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजन को समझा-बुझा कर शांत किया। उधर, अस्पताल के मालिक डॉक्टर संजीव शर्मा ने ऑक्सीजन की कमी के आरोपों को गलत बताया और कहा कि किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे और यह महज इत्तेफाक है कि उनकी थोड़े समय के अंतराल पर मौत हो गई। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया ‘‘ बुधवार की रात करीब नौ बजे अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की मांग की। अस्पताल को रात 10 बजे तक ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई। बहरहाल, मरीजों की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Manav Suthar ने Test Debut पर किया कमाल, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास!

PoK में यहां घुसा भारत तो होगा असली धमाका, बदल जाएगा नक्शा

Summer Fashion 2026: तपती गर्मी में स्टाइल से न करें समझौता, ये 5 Cotton Kurta देंगे आराम

INDIA Bloc Meeting से पहले BJP का वार: अंदरूनी कलह से घिरा गठबंधन, AAP भी हुई खिलाफ